लखीसराय। जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के पाली गांव के सैकड़ों ग्रामीण महिलाओ एवं पुरुष लखीसराय कार्यालय भवन पहॅुचे थे। जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाने की बात बताई गई। ग्रामीणों ने ज्ञापन में पाली गांव स्थित सिंघिया सरौरा नदी में जारी शिकार माही कार्ड को रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पाली गांव के करीब 300 से 500 परिवारों को अब तक शिकार माही कार्ड निर्गत नहीं किया गया है। इसके कारण स्थानीय मछुआरे नदी में मछली पकड़ने से वंचित हैं। वहीं दूसरे गांवों के कुछ लोगों को शिकार माही कार्ड निर्गत कर दिया गया है। जिसके जरिए वे पाली नदी में मछली पकड़ते हैं। इससे स्थानीय मछुआरों के साथ आए दिन विवाद और झगड़े की नौबत आती रहती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि परंपरा के अनुसार जिस गांव के मछुआरे होते हैंए उन्हें ही उस क्षेत्र की नदी में मछली पकड़ने का अधिकार होता है। बावजूद इसके बाहर के गांवों के लोगों को कार्ड जारी कर दिया गया है जिससे पाली गांव के मछुआरों के समक्ष आजीविका संकट उत्पन्न हो गया है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जारी किए गए शिकार माही कार्डों का बंटवारा पदाधिकारियों की सहमति से किया गया थाए लेकिन उस बंटवारे में पाली गांव के मछुआरा समाज को वंचित रखा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्ड अवैध तरीके से जारी किए गए हैं और इसे रद्द करने की मांग को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से गुहार लगाई है।
Breaking News
पाली गांव के ग्रामीणों ने शिकार माही कार्ड रद्द करने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Related news








































