लखीसराय रामगढ़ पुलिस ने बीते 18 फरवरी को प्रेम प्रसंग मामले में एक युवती और युवक को हिरासत में लिया था जिसका मामला अभी शंात भी नही हुआ कि दो युवक का शव पुलिस ने चानन जंगल से बरामद किया है।
लखीसराय: 18 फरवरी से लापता दो युवक का शव बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के भुइया पहाड़ से मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस एवं एस.एसबी जवान मौके पर पहुंच कर क्षति.विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस मौके से मृतक का बाइक भी बरामद किया है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि चानन थाना क्षेत्र के जानकीडीह. बेलदरिया निवासी गोलू ओर विक्कू 18 फरवरी को मेला घूमने बरमसिया गांव गया था। जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद 22 फरवरी को बन्नूबगीचा थाने में लापता होने की सूचना दिया। एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चानन के कछुआ, बरमसिया और तेतरहट थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। प्रेम .प्रसंग मे हत्या की बात सामने आ रही है।इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।कई लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Breaking News
प्रेम प्रसंग में दो युवक की हत्या।
Related news




































