बिहार के लखीसराय /किउल नदी से अक्सरा बालू उठाव किया जाता रहा है पर आज ट्रक्टर वाहन को रोकने के लिए पुलिस ने तर्त्परता दिखाई जहां वाहन नही रोकने पर चली डंडा और युवक की मौत हो गई है।
लखीसराय जिले के नगर थाना के अतंर्गत गढ़ी विशनपुर चौक से कुछ दुरी पर किउल नदी में बालू का उठाव हो रहा था जिसको लेकर किउल थाना की पुलिस ने बालू उठावर रोकथाम को लेकर अपनी तर्त्परता दिखाई और बालू उठाव रोकधाम पर रोको टोका अभियान चलाया इसके तहत नवाबगंज से आ रहे एक खाली ट्रक्टर को भी पुलिस के द्वारा रोका गया है जहां ट्रक्टर पर सवार डाईबर के द्वारा गाड़ी नहीं रोकी गई जिसको लेकर तैनात होमगार्ड के जवानो ने डाईबर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन मौके से डाईवर गाडी छोड़कर भाग निकला । ट्रक्टर पर सवार मजदुर पर होमगार्ड के जवान अपने डंडा से बार किया यह देख मजदुर भागने लगा इसी दरम्यान पिछे आ रही भीगटा वाहन मजदुर को जबरदस्त ठोकर मार दिया जिसके कारण ट्रक्टर मजदुर के ऑख और माथे पर काफी चोट का निशान बन गया और मौके पर ही घटना स्थल पर ही मजदुर की मौत हो गई । इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणो ने गढ़ी विशनपुर मुख्य सड़क चौक (राष्ट्रीय मार्ग) को बुरी तरह से जाम कर दिया और पुलिसियां कार्यवाई तथा बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग के साथ इस बाबर्रता पर कठोर कार्यवाई की मांग मौजूदा लोगों के द्वारा किया गया । जाम करीबन तीन घंटे से अधिक रही और यातायात ठप रही काफी लंबी कतार वाहनो की लग गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना के अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी अपने दल बल के साथ पहॅुचकर काफी समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक यातायात को जाम कर कार्यवाई की मांग पर डटे रहे वही दुसरी ओर जाम कर रहे लोगों को पुलिस और राजनीतिक दलो के सदस्यों के द्वारा समझाने के बाद जाम को हटाया गया है।
बाईट-इस संबध में मृतक के परिजन आपबीती बताते हुए बताया कि वाहन को रोका जा रहा था वाहन चालक मौके पर भांग गया ओर वाहन पर बैठे मजदुर की पिटाई पुलिस के द्वारा किया गया है पिटाई की मार देख मजदुर भागने लगे इसी बीच भीगटा वाहन की पिछे से मार दिया जिसके कारण कमर मे काफी चोट आई फिर मजदुर की मौत हो गई है ।
बाईट-नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि मृतक परिवार के द्वारा जो आवेदन मिलेगा उस पर कार्यवाई करते हुए दोषियों पर कार्यवाई की जायेगी। जबकि पुलिसियां पिटाई पर चुप्पी सादी ओर बात सामने जांच करने की बात कही है।
Breaking News
बालू उठाव पर पुलिसिया की डंडा. एक युवक की मौत।
Related news




































