लखीसराय चानन के कई इलाको में बालू माफिया के खिलाफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार और जिला खनन पदाधिकारी सौरभ कुमार के द्वारा सयुंक्त बालू माफिया के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।
यह अभियान से पूर्व पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि तृतायच्रक गांव के तालाब के पास बीच सड़क मार्ग पर बालू माफिया के द्वारा अवैध बालू खनन कर डंप किया जा रहा है इसी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया जिसमे दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया। बालू को पुलिस अपने कब्जे में लेकर चिमनी भट्टा पर स्टोर किया जा रहा है बाद में आगे कि कार्रवाई किया जाएगा थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी जप्त बालू को सुरक्षित रखा जा रहा है पुलिस के देख रेख मे बालू को उठाया जा रहा है बालू माफिया को चिन्हित कर प्राथमिक दर्ज किया जाएगा।





































