लखीसराय के सरयुग होटल में आज बाल विवाह को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित किया गया है जिसकी अध्यक्षता विकासरथ ट्रस्ट के जिला समन्वय संजय कुमार के द्वारा किया गया है। इस आयोजन के मौके पर ट्रस्ट के सचिव सुनीता सिंह पटना से चलकर लखीसराय आई और बाल विवाह के बारे में विस्तुत जानकारी दी है। जबकि मौके पर सलाहकार शैलेन्द्र कुमार और चानन प्रखंड के सदस्य सुनील वर्मा उपस्थित हुए है। प्रेस वार्ता के दरम्यान सचिव सुनीता सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि आज बाल विवाह रोकथाम के लिए सरकार पिछले कई सालो से कार्य रही है लेकिन पिछले दो वर्षो में लखीसराय में विकासरथ ट्रस्ट के द्वारा अबतक कुल पचास से अधिक गांवो में बाल विवाह को रोका गया है इसके बारे में पिछले बर्ग में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है दो सालो में अबतक 350 केशेज को निष्पादन किया गया है अब हर गांव में एक एक सदस्य बनाते हुए इसको और बेहतर तरीके से लोगों को जागरूक किया जाना है सरकार को मदद करने को लेकर तथा और विशेष प्रचार प्रसार को लेकर धर्मगुरूओं का सहभागिता हो रही है जो कि धर्म के साथ साथ बाल विवाह के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावे समन्वय संजय कुमार ने बताया कि लखीसराय जिला में पिछले दो सालो में कई बाल विवाह को रोका गया है कई गार्जियन को समझाते हुए इससे दिक्कत बच्चो पर पड़ता है इसकी जानकारी दी गई ।
Breaking News
बाल विवाह को लेकर धर्मगुरूओं ने संभाली कमान: सुनीता
Related news




































