लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना अंतगर्त मसुदन गावं के वार्ड पांच के पास एक गली में एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया है। हत्या सिर में गोली लगने से हुई है। इस बात की जानकारी ग्रामीणो ने स्थानीय पुलिस पीरी बाजार को दी है। मौके पर पहॅुची पुलिस ने शव के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है। जबकि युवक की पहचान नही हो सकी है। इसकी बजह रही है अपराधियों ने सिर के दोनों हिस्से में गांेली मारी है मौजूदा पुलिस ने मसुदन गांव के लोगों से बार्तालाप कर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाया है। फिलहाल इस संबध में पीरी बाजार एस आई रोहित कुमार ने बताया कि गा्रमीणों ने मोबाइल के जरिये सूचना दिया था जिसके बाद मौके पर पहॅुचे लोगों से जानकारी मृतक के बारे मे लिया गया है लेकिन पहचान नही हो पाया। फिलहाल घटना की जानकारी फोटो के माध्यम से अन्य थानो को दिया गया है।
Breaking News
मसुदन गांव में अज्ञात शव के पास से पिस्टल भी बरामद
Related news







































