लखीसराय के बिलौरी पंचायत स्थित माउन्ट लिट्रा स्कूल में शुक्रवार को स्टार परफॉर्मर बच्चों और ओलंपियाड में प्राप्त स्वर्ण पदक की घोषणा की गई ।बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बहुमुखी प्रतिभा का विकास करने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा हर माह अच्छे बच्चों का चयन किया जाता हैं।

यह सम्मान न केवल अकादमिक उत्कृष्टताए बल्कि समग्र व्यक्तित्व विकासए अनुशासनए रचनात्मकताए सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान किया जाता है।माउंट लिट्रा जी स्कूल का विश्वास है कि समग्र शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती। इसी विचारधारा के अंतर्गत सह.शैक्षणिक गतिविधियाँ हमारे शैक्षणिक तंत्र का अभिन्न अंग हैं। स्टार परफॉर्मर में चयनित बच्चों ने इस क्षेत्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही के द्वारा अप्रैल माह के लिए कक्षा नर्सरी से कनक रानी , कक्षा जूनियर के जी से समीक्षा शर्मा ,सीनियर के जी से डी कार्तिक ,कक्षा प्रथम से आयुष्मान रुद्र ,कक्षा द्वितीय से अतीफ हुसैन ,कक्षा तृतीय से सुबोधनी संपत ,कक्षा चतुर्थ से संगम राज साह, कक्षा पंचम से रवि शंकर ,कक्षा षष्ठ से दो बच्चे काशवी श्रीवास्तव और संस्कृति आर्या ,कक्षा सप्तम से दो बच्चे श्रेजल साह और माही भारती ,कक्षा अष्टम से राखी कुमारी के नामों की घोषणा की गई । चयनित बच्चों को विद्यालय के सेक्रेटरी मैम विजेता स्नेही द्वारा बैज लगा कर सम्मानित किया गया ।
यह ओलंपियाड विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन एस ओ एफ इंटरनेशन इंग्लिश ओलिंपियाड 2024 दृ2025 के द्वारा आयोजित किया गया था ।इसमें माउंट लिट्रा जी स्कूल लखीसराय के बच्चे उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया था जिसमें उन्हें स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ । एस ओ एफ अंतरराष्ट्रीय इंग्लिश ओलंपियाड में समृद्धि अग्निहोत्री वर्ग प्रथम की स्वर्ण पदक और प्रमाण दृपत्र प्राप्त की । एस ओ एफ अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में तीन छात्रों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया एउनमें से राजनंदनी स्नेही वर्ग प्रथम की एकुमार अभिराज अमन वर्ग सप्तम के और पीहू गुप्ता वर्ग सप्तम के रहें।
विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने इस अवसर पर कहा कि ष् ष्हमारा विद्यालय हमेशा उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता है जो बहुआयामी विकास की ओर अग्रसर होते हैं। स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ के बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लगनए अनुशासन और सकारात्मक सोच हो, तो कोई भी छात्रध्छात्रा जीवन में नई ऊँचाइयाँ छू सकता है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।हमारी यह पहल भविष्य में भी जारी रहेगी और हम निरंतर ऐसे विद्यार्थियों को पहचानते रहेंगे जो न केवल अपनी योग्यताए बल्कि अपने चरित्रए सोच और कर्तव्यपरायणता से दूसरों के लिए आदर्श बनेंष् ।
इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रही।





































