लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र ने आगामी चुनाव को लेकर की प्रेसवार्ता की और दी चुनाव संबधित कई महत्वपूर्ण जानकारी ।
लखीसराय में आगामी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्रा ने विशेष प्रेस वार्ता कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की विस्तृत जानकारी दी है।
लखीसराय जिला मुख्यालय के मंत्रणा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की शुरुआत की जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु व्यापक अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ को प्रशिक्षण देने के बाद वे घर.घर जाकर गणना पत्र का वितरण करेंगे। इस पत्र में मतदाताओं को भारतीय नागरिक होने की पुष्टि करनी होगी।बताया गया की यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। बी.एल.ओ के माध्यम से मतदाता गणना पत्र एकत्रित किए जाएंगे और यह पूरा कार्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निष्पक्ष तरीके से होगा। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, क्योंकि मतदाता सूची की शुद्धता ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की पहली शर्त है। इस मौके पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, भुमि सुधार उप समाहर्ता सीतु शर्मा,वरीय उपसमाहर्ता रवि कुमार, वरीय उपसमाहर्ता प्राची कुमारी , अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जनसम्पर्क पदाधिकारी विनोद कुमार, डी आर डी डायरेक्टर नीरज कुमार उपस्थित थे।





































