लखीसराय जिले के कजरा थाना अतंर्गत पोखरामा में साली की शादी में गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक की मौत हुई उसका नाम अशोक कुमार राम का पुत्र कुन्दन कुमार बताया जा रहा है जो कि लखीसराय किउल वृन्दंावन का रहने वाला है और घर का एकलौता कमाने वाला सदस्य है जहां पांच परिवार का पालन पोषण होता था।
मृतक अपने पिछे दो लड़का, एक लड़की धर्म पत्नी और माता पिता को छोड़ गए है। इस संबध में विशेष जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई बटोरन राम ने बताया कि अपने शाली अर्चना कुमारी पिता बजरंगी राम की शादी में कजरा के पोखरामा गांव गए थे। शादी को लेकर पनकट्टी का बीध व्यवहार होने के लिए घर से निकले थे लोग डांस बगैरह कर रहे थे इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे स्कारपियों ने पिछे से जबरदस्त धक्का मार कुचल दिया इलाज हेतू लखीसराय सदर अस्पताल लाया ही गया कि मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए कजरा थाना अध्यक्ष हर्षबर्द्धन कुमार ने बताया कि रात्रि को गश्ती दल के द्वारा को सूचना मिला था कि पोखरामा गांव में एक शादी समारोह कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच एक स्कारपियो गाड़ी नं बी.आर 53 जी 5753 के द्वारा धक्का मार दिया ग्रामीणो ने उस वाहन को पकड़ा है जांच प्रतिक्रिया चल रही है जांच के बाद जो भी कार्यवाई होगी किया जायेगा। फिलहाल घटना को लेकर यातायात थाना भेजा गया है पोस्टमार्डम लखीसराय में हो रहा है।





































