बिहार के लखीसराय में सावन के अंतिम सोमबारी को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा को दर्जनों महिलाओं ने बांधे राखी और तोफे के रूप में सिंहा ने कही विकास की बात।

लखीसराय जिले के नोनगढ़ मुखिया जुली देवी के संरक्षण में कबैया थाना अंतर्गत हसनपुर मोड के पास सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी अध्यक्षता नोनगढ़ के मुखिया जुली देवी के द्वारा इनके सरंक्षण में किया गया है। यह कार्यक्रम आयोजित सावन के अंतिम सोमवारी से पूर्व रात्रि को रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पावन के अवसर पर रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा और शिक्षिका आभा कुमारी रही है। यह उत्सव पहली बार जिले में मनाया गया है। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम नृत्य, गायन, रैप वॉक, अभिनय और हास्य तथा कुर्सी खेल के साथ किया गया है। जबकि कार्यक्रम में महिला सशाक्तिकरण स्पीच सम्मान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा को चानन प्रमुख सह बीजेपी प्रदेश महिला कमिटि के मेंबर पिंकी देवी तथा मुखिया जुली देवी के अलावे अन्य दर्जनों महिलाओं ने विजय कुमार सिंहा को राखी बांधकर भाई बहन जैसे पवित्र रिस्ते को कायम करने के लिए एक संदेश दिया है

इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाओं के हित में बिहार मे महिलासशक्ति कार्यक्रम को लेकर कई अभियान चलाया जा रहा है। आज बहनो ने अपने भाई के कलाई पर राखी बांधी है यह राखी भाई बहन के पवित्र रिस्ते को स्नातक लोग मनाते है यह बंधन अटुट बंधन है।
ज्ञात हो कि रक्षाबन्धन भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई.बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है जिसे राखी कहते हैं।इस बार राखी का बंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा।





































