डा आर लाल गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार
सुर्यगढा विधायक माननीय प्रह्लाद यादव के सुपुत्र विनय कुमार का असामयिक निधन से उनके जानने वाले, रिश्तेदार, राजनीतिक लोग के अलावे पक्ष -विपक्ष के तमाम लोग मर्माहत हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पटना के मशहूर अस्पताल रुबल में इलाज के दौरान विनय का निधन हो गया।
जानकारी हो कि दिवंगत विनय मृदुभाषी व विवेकशील स्वभाव रखते थे। जो समाज के लिए प्रशंसनीय था। कहते हैं एक विधायक होने के नाते हीं नहीं बल्कि इस परिवार का सरल स्वभाव व ज़रुरत मंद की ओर बढ़े हाथ के चलते सामाजिक प्रतिष्ठा का धनी व्यक्तित्व श्री प्रहलाद यादव वेशक सामाजिक भलाई का प्रतिमुर्ती स्वरुप रहे हैं। परन्तु जैसा कहावत है कि वो घड़ी काफी दुर्भाग्यपूर्ण कही जाती है कि-पिता के रहते पुत्र का निधन अति मार्मिकता का दूर्भाग्यपूर्ण क्षण होता है। परन्तु यह भी सबको पता है कि ज़िन्दगी इंतहानों से भरा पृष्ठ हैं। जिसके पन्ने पर शब्दों को उकेरने वाले विधाता की अदृश्य कलम होती है।बात यह भी है कि राजा हरिश्चंद्र को भी पुत्र शोक से गुजरते वक्त चमत्कारी शक्ति से पुत्र को नवजीवन मिला था। बेशक वह सत्ययुग की बातें हैं परन्तु जहां राजनीतिक गतिविधियां का अगामी विधानसभा की गुंज हो रही उसमें वर्तमान परिस्थितियों वर्तमान विधायक माननीय प्रह्लाद यादव को विचलित करता है या जनता का प्यार से वो पुत्र शोक के आघात के झेल पाते हैं।ये तो वक्त के गर्भ में समाया फिलवक्त सवाल है जो उभरकर सिसकना होगा या बिहंसना, सिर्फ़ सवाल है,जब स्थिती परिस्थिति जबाब बनकर आएगा तो आपको शत प्रतिशत रुबरु करवाने की कोशिश करुंगा।तब तक खुदा से रहमतों का ताज मांगें क्योंकि पुत्र शोक की अप्रत्याशित घटना से मर्माहत होकर सुर्यगढा विधायक माननीय प्रह्लाद यादव को भी तबीयत काफी बिगड़ने की सुचना विभिन्न माध्यमों से हो रही है।जिनकी सेहत के लिए दुआ सलाम तो बनता है।यह भी विदित है कि सुर्यगढा विधान सभा में विभिन्न पार्टियों का नजर है ऐसे में सृजनात्मक कोंपलें क्या कोई स्थानीय लोगों की पल्लवीत होती है या पुराने डाल पर
नई पत्ते व फुल प्रस्फुटित होती है इसका जबाब के लिए भी लोग उत्साहीत हैं जिसे सुनने व जानने की अभिलाषा क्षेत्र वासियों को है। लेकिन समय हीं जबाब देगा इतना तो तयशुदा जान पड़ता है।चहेते चैनल को सब्सक्राइब कर अपनी उपस्थिति दर्ज कर हौसला अफजाई करें, ताकि अपडेट न्यूज़ के हम एक दूसरे के आमने सामने नजर आऐं
Breaking News
सूर्यगढा विधायक के सुपुत्र का निधन, सर्वत्र शोक का माहौल
Related news







































