बिहार: पति से झगड़े के बाद बौखलाई महिला, अपने ही तीन बच्चों को मारकर फेंक दिया कुएं में
समस्तीपुर में एक पति पत्नी के झगड़े में एक कलयुगी मां ने अपने तीन बच्चों की हत्याकर उनके शव को कुंए में फेंक दिया. पति चंदन कुमार पत्नी सीमा देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसी सब के बीच अगली सुबह पत्नी सीमा देवी अपने तीनों बच्चे के गायब होने को लेकर हल्ला करने लगी. इसके बाद जो सामने आया वह हिला देने वाला था.





































