लखीसराय जिले के जिला अधिकारी मिथलेश मिश्र चानन पहॅुचे जहां प्रखंड कार्यालय में प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव के द्वारा जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र, उप विकास आयुक्त सुमीत कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, डीसीएलआर सितु शर्मा को पुष्प गुलजस्ता एवं चादर देकर सम्मानित किया गया। वहीं डीएम मिथलेश मिश्र के द्वारा कुछ देर तक प्रखंड कार्यालय में बैठकर उपस्थिति और विकास योजनाओं की संचिकाओं का अवलोकन कर बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिसके बाद लगभग 30 करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से स्वीकृत प्रखंड अंचल एवं आवसीय भवन निर्माण को लेकर प्रस्तावित भूमि का निरिक्षण किया गया। इस दौरान इटोन गाँव स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय भवन के पास के भूमि का निरिक्षण भी किया गया।
इस संबध में लखीसराय जिलाधिकारी ने बताया की चानन में पूर्व से स्वीकृत प्रखंड सह अंचल एवं एक आवासीय परिसर निर्माण को लेकर चानन में दो जगह जिसमें पहला इटोन एवं दुसरा बन्नूबगीचा की भूमि उपलब्धता को लेकर प्रस्ताव मिला है। इन्ही दोनों जगहों में उपयुक्त जगहों का चयन भी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया की प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण के लिए वैसे जगहों का चयन किया जायेगा। जहां आम जन को आवागमन में परेशानी नहीं हो।इसके साथ ही प्रसाशनिक दृष्टिकोण से जिला एवं उच्च अधिकारीयों काआवागमन, सूचनाओं,इसंपर्क एवं संचार का आदान.प्रदान की क्रिया में सुविधा लोगों को हो इन सब बातों का ध्यान रखा जायेगा। उसके बाद उपयुक्त भूमि का अंतिम चयन कर चिन्हित भूमि का अभिलेख विभाग को भेजा जायेगा ताकि भवन निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। जबकि दुसरी और एक सड़क किनारे अतिक्रमण पर सवाल का जबाब देते हुए बताया कि लखीसराय में नगर में भी ऐसा हाल है कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन या सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है तो बिलकुल गलत है। जहां भी अतिक्रमण किया जा रहा तो वैसे लोग खुद अतिक्रमण वापस ले लें अन्यथा प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। ज्ञात हो कि प्रखंड बनाने में इटोन निवासी राजो मांझी के द्वारा हाईकोर्ट में केश किया गया है जिसके बाद लखीसराय जिला अधिकारी संजय कुमार के द्वारा जांच पड़ताल करते हुए प्रखंड बनाने और जमीन उपलब्ध का निर्णय को सहमति मिली है। इस लड़ाई में संचालित करने और विचारधारा को निभाने में डॉ चचंल कुमार मिक्षा, वालेश्वर राय, तारणी राय, कपिलदेव मोदी, दिनेश यादव इत्यादि सहित शामिल थे। बाद में जिला अधिकारी के आदेश एक बैठक निर्णय लेने का आदेश जारी हुआ जिसकी अध्यक्षता में प्रमुख रंजु देवी के पति दिनेश यादव के द्वारा पहल किया गया है। मौक़े पर बीडीओ प्रिया कुमारी, बीपीआर ओ मोनिका सिन्हा, पीओ विनोद कुमार, इटोन मुखिया प्रतिनिधि प्रविण कुमार, पूर्व उप प्रमुख बीरेंद्र महतों, पंसस प्रतिनिधि बजरंगी साव, राजाराम यादव सहित अन्य उपस्थित रहे है।





































