डा आर लाल गुप्ता कजरा लखीसराय
लखीसराय कजरा रेलवे ग्राउंड में मुंगेर के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू का ऐसे वक्त पर आगमन हुआ जब कोरोना काल से रात्रि में ठहराव वाले कई ट्रेनों का ठहराव उठाने के बाद इस क्षेत्र के जनता की ठहराव का मांग को विभाग के द्वारा दरकिनार करते इस क्षेत्र के लोगों को निराश कर दिया गया था। सुर्यगढा के
क्षेत्रीय विधायक माननीय रामानन्द मंडल के द्वारा मान मनौव्वल के बाद माननीय सांसद का कजरा में ठीक वैसे ही आना माना जा रहा है जैसे स्वांति नक्षत्र के आगमन के लिए चातक की प्रतीक्षा रहती है। कजरा क्षेत्र की जनता को भी सांसद राजीव रंजन सिंह का आगमन के लिए कुछ इसी तरह की प्रतीक्षा थी। चुंकि लोगों को यह विश्वास था कि उनकी चिर परिचित मांग को उड़ान मिलना तय है। पुष्प माला और बुके के साथ सांसद व विधायक को स्वागत की रश्म अदायगी पुरी हुई तो इस क्षेत्र की जनता की ओर से मांग रखते हुए स्थानीय जदयू के वरिष्ठ नेता कजरा पहाड़ी के घोघला कोल से निकले जल को संचय कर किसानों के लिए सुलभ जलधारा को एक नहर के माध्यम से सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने, कोरोना काल से ट्रेनों का ठहराव बंद होने के बाद पुनः ठहराव किये जाने, बाजार स्थित रेलवे फाटक पर जाम से निजात के रेलवे ओवरब्रिज एवं कजरा में राष्ट्रीय कृत बैंक की मांग रखा जिसे सांसद ने यह अहसास दिलाते हुए कि आप लोगों ने भी हमें कुछ नजर अंदाज किया था स्वाभाविक है कि हमसे भी कुछ नज़र अंदाजी हुई परन्तु इस इलाके के हम तमाम लोगों का सांसद हैं और आपकी मांगों को हम पुरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारी भी कुछ मांग है कि हमें भी आज के बाद आप नजर अंदाज नहीं करेंगे। लोगों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए तालियां बजाकर अपनी सहमति जताते हुए ललन जिंदाबाद का जोरदार नारा लगाया।इस मौके पर मंचासीन जिला जदयू अध्यक्ष रामानुज शर्मा क्षेत्रीय जनता दल नेता अजय मंडल उरैन मुखिया सुधा देवी, मुखिया अनिता कुमारी श्री किसुन पंचायत के मुखिया सकीला देवी, मदनपुर जदयू पंचायत अध्यक्ष सनी कुमार खुशबू देवी प्रवीण कुमार सूरजगढ़ विधायक श्री रामानंद मंडल आदि उपस्थित रहे।
Breaking News
सांसद का कजरा में आगमन
Related news





































