लखीसराय हाइवें स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी शुरूआत स्कूल प्रांगण में आए गणमान्य अतिथियों एवं प्राचार्य महोदय के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसी क्रम में मंत्रोच्चार एवं डीएवी गान प्रस्तुत हुई। इसके बाद लोगों और बच्चों के द्वारा मदर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माताओं के प्रति अपना स्नेह एवं कृतज्ञता प्रकट किया। जिसमें मुख्य अतिथि लखीसराय जिले के प्रंखड विकास पदाधिकारी पल्लवी कुमारी लखीसराय ने रिबन काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जबकि विघालय के डायरेक्टर डॉ निरजन कुमार ने सभी आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया। मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार ने समस्त माताओं को शुभकामनाएँ भी दी और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि माँ बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है जो उन्हें जीवन के नैतिक मूल्यएअनुशासन एवं संस्कार प्रदान करती है।प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि एक बच्चे के सर्वांगीण विकास में माँ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। विद्यालय में मिलने वाली शिक्षा तभी सार्थक बनती है जब घर में माँ के संस्कार और मार्गदर्शन का सहयोग प्राप्त होता है। माताएँ समाज एवं राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला हैं। इसके बाद बच्चों ने जो प्रस्तुति की है उनमें दिल झकझोर करने वाले गीत की प्रस्तुती है जिसमें मुख्यतः छोटा बच्चा समझ के.. ,जनम जनम से तू ही मेरी माँ गीत प्रस्तुत किया जबकि इसी बीच बच्चों ने अंगुली पकड़ के चलना सिखाया के प्रस्तुती पर मौज्ूादा अभिभावकों ने भावुक होकर अपनी ढेर सारी भावनाओं को मंच से साझा किया। इस मौके पर आए हुए मुख्य अतिथि सुश्री पल्लवी ने अपने शुभकामना संदेश में विद्यालय प्रशासन को ऐसे कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी माताओं का सदैव सम्मान करें उनकी भावनाओं को समझें तथा उनके त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करें। आप मन से लगन से पढ़ाई करेंगे तो आपकी मां का हृदय गदगद होगा और ढेर सारा आशीर्वाद मिलेगा। इस अवसर पर विद्यालय की मदर टीचर्स अन्नू कुमारी, प्रियंका कुमारी, कंचन कुमारी, सोनम कुमारी, शिखा कुमारी आदि भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एन आर नायक सर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से शांति पाठ किया गया। इस बात की जानकारी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार ने है।









































