रिपोर्ट :कजरा डॉ आर लाल गुप्ता
लखीसराय के कजरा प्रखंड से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां डॉ मुकेश कुमार को गोल्डन अवार्ड से नवाजा गया है जानकारी के मुताबिक जब न्यूटन ने सेव के वृक्ष से टूटे सेव को जमीन पर गिरते देखा तो गुरुत्वाकर्षण नियम को ईजाद किया।थॉमस एडिसन ने बिजली से जलने वाले बल्ब की रौशनी से जग को जगमग कर दिया।
जबकि एपीजे अब्दुल कलाम ने हिंदुस्तान को परमाणु बम का तोहफा दिया। महापुरुषों के पंक्ति में कई नाम है जो सभी को मालूम है।परंतु चिकित्सा क्षेत्र में आज नामों की जमीनी धरातल को देखा जाए तो आजकल एक नाम उभर कर वैसे चिकित्सक जिसने अपने तजुर्बेकार अनुभूति से बिना दवा बिना इंजेक्शन सिर्फ एक्यूप्रेशर विधि से अनेको वैसे बीमारियों पर जीत हासिल किया है जो उन्नत विज्ञान में सर्जरी के इर्द.गिर्द घूमता है। कजरा निवासी डॉक्टर मुकेश ने और इसी कमाल को बेमिसाल तौफ़ा के रूप में इन्हें पटना में इंडियन कॉन्सिल ऑफ एक्यूप्रेशर योग कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के बैनर तले डॉ मुकेश को हौसला अफजाई करने के लिए ससम्मान गोल्डन अवार्ड से विभूषित किया गया।बताया जा रहा है कि ये लखीसराय जिले से 15 किलोमीटर दुर कजरा के रहने वाले है जहॉ इनसे हमारे संवाददाता ने खासबात चीत के दरम्यान गहराई में जाकर विशलेषन किया है बताया कि रेलवे की नौकरी से सेवा निवृत होने के समय की कोई बंदिश नहीं रह गई है जिससे ज्यादा समय पीड़ित लोगों को चिकित्सा के साथ सेवा करने के लिए उपलव्ध होता है। जिससे आत्मिक संतुष्टि मिलती है। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत बीमार लोगों को ठीक करने एवं बिमारी से बचने के लिए टीप्स देते रहते हैं जो सराहनीय क़दम है।
Breaking News
डॉ मुकेश को गोल्डन अवार्ड से नवाजा गया
Related news








































