लखीसराय/ कजरा,
डॉ.आर लाल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार
मन को सुकून एवं भक्ति की जुनून से ओत प्रोत श्रद्धा अवस्था एवं विश्वास का त्रिवेणी संगम धार्मिक अनुष्ठान को माना जाता है।
इसी कड़ी में जुड़ा है सहमालपुर ग्राम वासियों का अटूट विश्वास जिसके तहत लोगों ने 48 घंटे की रामधुनी श्री गणेश अथवा शुभारंभ 6 मई को 111 कन्याओं के साथ कलश सुबह यात्रा कर बाजे गाजे के साथ क्षेत्र भ्रमण किया। जो यह संदेश दे रहा था की इंसानों को आध्यात्मिक परिवेश में जीना ही इंसानियत एवं मानवता का पहली सीढ़ी है।
मदनपुर पंचायत के मुखिया श्री पप्पू मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्री 108 अखंड रामधुनी सहमालपुर स्थित बजरंगबली सामुदायिक भवन के परिसर में आध्यात्मिक व संगीत मय वातावरण में आयोजित की जा रही है जिसका शुभारंभ 7 में से 48 घंटे के समय के साथ 9 में को समापन एवं विसर्जन किए जाने हैं।
उन्होंने आध्यात्मिक श्रद्धालुओं को उक्त अवसर पर उपस्थित होकर 48 घंटे की रामधुनी को सफल समापन की भागीदारी के लिए आह्वान किया है। वही रेट क्रॉस सोसाइटी फर्स्ट एड ट्रेनिंग के लखीसराय जिले के अध्यक्ष डॉ आर एल गुप्ता मैं इस अवसर पर मौसम के दुष्परिणामों से निपटने के लिए शरीर को पेयजल शरबत पीने का सलाह देते हुए आध्यात्मिकता के साथ वैज्ञानिकता कदम उठाने का सलाह दिया है।
Breaking News
रामधुनी के पूर्व भव्य शोभा यात्रा से भक्तिमय हुई कजरा क्षेत्र
Related news








































