लखीसराय ( कजरा) डॉ आर लाल गुप्ता.
बेशक विज्ञान के इस जमाने मे फोटो स्टेट सुलभ व्यवस्था है। परन्तु कुदरती विज्ञान में आज भी हकीकती यही है कि न आइंस्टीन का, ना ही थामस एडिशन का फोटो स्टेट कर रिसर्च की दुनिया को जगमग किया है। अध्यक्ष आई एम ए लखीसराय डॉ रामानुज इसी कड़ी के एक ऐसे योद्धा हैं जो मानव हित के लिए अपना बहुमूल्य समय निकाल कर लोगों को जागरूक करते रहते हैं।रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब से जुड़े रहकर मानव हित के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करने में इनका कोई जोड़ नहीं। वन ऑफ द बेस्ट उक्त रिसर्चर की तरह आइंस्टीन अथवा थॉमस एडिसन की तरह समाज की धड़कन को समझते हुए विश्व नशा मुक्ति दिवस पर लगातार शिक्षित समुदाय को संदेश दे रहे हैं।
29 मई 2026 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रोटरी क्लब लखीसराय के तत्वाधान में स्थानीय महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय लखीसराय में अंजू कुमारी प्रधानाध्यापिका की अध्यक्षता में मनाया गया। 24 मई से 31 मई तक विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका समापन 31 मई को होना है। मुख्य अतिथि डॉ रामानुज प्रसाद सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ ,चार्टर सभापति रेड क्रॉस सोसाइटी, चार्टर अध्यक्ष रोटरी क्लब लखीसराय ,विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार भारती उपाध्यक्ष जिला माध्यमिक शिक्षक संघ, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सह वाइस चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी लखीसराय ,अंजू कुमारी प्रधानाध्यापिका, ज्योत्स्ना संगीत शिक्षिका, कंचन कुमारी ,कुमार गौरव , अनिल कुमार,शैलेश कुमार आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया ।मुख्य अतिथि डॉ रामानुज प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में तंबाकू के द्वारा होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।उन्होंने बताया कि तंबाकू का प्रयोग लोग खैनी के रूप में ,बीड़ी, सिगरेट , हुक्का पीनी, विभिन्न प्रकार के सुगंधित गुटका,ई सिगरेट आदि के रूप में कर रहे हैं जो बहुत ही घातक है। यह अपने शरीर को तो क्षति पहुंचाती ही है ,अगल-बगल के लोगों को भी काफी क्षति पहुंचाती है। अगर पति स्मोकर हैं तो पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी उस धुआं का विषैला प्रभाव पड़ता है जिसके चलते बच्चे अपाहिज तक हो जाते हैं। इससे अनेक बीमारियां होती है जैसे माउथ कैंसर, फेफड़ा कैंसर,ब्रोंकोटाईटिस, लिवर प्रॉब्लम,मस्तिष्क शून्यता, साइटिका,गले की बीमारी, आंख की रोशनी, घ्रान शक्ति में कमी,कान संबंधी समस्या, विकलांगता आदि । तंबाकू या तंबाकू के बने उत्पाद के सेवन से बचना चाहिए ताकि हमारी अगली पीढ़ी भी इससे बचाव कर सके।विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार भारती ने अपने संबोधन में बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी और रोटरी क्लब का उद्देश्य है सामाजिक जागरूकता लाना। ओआरएस का प्रयोग, प्राथमिक उपचार और विद्यालय के बच्चों को किस तरह से तंबाकू के प्रति जागरूक रहना है और जागरूकता फैलाना है ताकि समाज के दूसरे लोग इस खतरनाक नशा पदार्थ से दूर रह सकें। डॉ रामानुज प्रसाद सिंह के द्वारा तंबाकू नहीं छूने के लिए शपथ भी दिलाई गई। सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने शपथ लिया कि वह न तो तंबाकू को छुएंगे और न तो उसके बने उत्पाद को खाएंगे, ना पियेंगे और दूसरे लोगों को भी इससे होने वाली हानियों के प्रति सचेत करेंगे। विद्यालय की संगीत शिक्षिका ज्योत्स्ना के द्वारा एक गीत प्रस्तुत किया गया – नशा न करना,बच के रहना,होगी बडी खराबी।इस गीत को सभी ने काफी सरहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक कुमार गौरव,अंजू कुमारी ,कंचन कुमारी, ज्योत्सना,अनिल कुमार,रामनिवास वर्मा, नीलू कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार ने किया।
Breaking News
विकसित मानसिकता को हकीकत में उतार रहे डॉ रामानुज, दिया तम्बाकू निषेध का संदेश
Related news








































