कराची: दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन कोहनी की चोट से उबर चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं। कप्तान टेम्बा बावुमा ने इस बात की पृष्टि की है। जानकारी के मुताबिक क्लासेन चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल सके थे और उनकी उपलब्धता को लेकर संदेह था। हालांकि मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गयाए जिससे उन्हें अतिरिक्त समय मिल गया। बावुमा ने कहाए ष्हर कोई फिट हैए क्लासेन भी अब पूरी तरह ठीक हैं। यह टीम के लिए फायदेमंद है और सकारात्मक माहौल बनाता है। प्रोटियाज़ टीम अब शनिवार को कराची में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप बी मैच खेलेगी। इंग्लैंड का सामना आज अफगानिस्तान से है और इस मुकाबले में हारने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
Breaking News
क्लासेन फिट और इंग्लैंड खेलेगें मैंच
Related news







































